रायपुर मंडल रेलवे प्रशासन ने पार्सल बोगियों का लीज आबंटन, व्यापारियों को मिला बड़ा मौका

रायपुर : रायपुर मंडल रेलवे प्रशासन ने पार्सल सेवाओं को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल से चलने वाली 10 ट्रेनों के 20 पार्सल बोगियों (एसएलआर) को लीज पर देने की प्रक्रिया 31 जुलाई 2024 को पूरी हुई है।

ई-निविदा के माध्यम से हुआ आबंटन:

इसके लिए आयोजित ई-निविदा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। निविदा के परिणामस्वरूप, 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 18247 बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस, 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस और 18239 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस सहित 7 ट्रेनों के 7 पार्सल बोगियों का लीज आबंटन किया गया है।

रेलवे को होगा 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व:

इस आबंटन से रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

व्यापारियों को मिलेगी सुविधा:

लीज धारकों को अब तेज, विश्वसनीय और किफायती तरीके से अपने माल का परिवहन करने की सुविधा मिलेगी। वे गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन के साथ-साथ यात्रा मार्ग के सभी पार्सल आधारित स्टेशनों पर माल लोड और अनलोड कर सकेंगे। इससे उन्हें अपनी व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा:

व्यापारी स्थानीय उत्पादकों से उत्पाद खरीदकर बड़े शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, इतवारी, रीवा, बीकानेर, यशवंतपुर और तिरुपति में भेज सकेंगे। इससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ के सिद्धांत को भी मजबूत करेगी और स्थानीय उत्पादकों को अपनी आय बढ़ाने में मदद करेगी।

You May Also Like

More From Author