रायपुर: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भारत बंद से किया किनारा

रायपुर: अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को बुलाए गए ‘भारत बंद’ को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि चेम्बर से जुड़े छोटे व्यापारियों, रेहड़ी पटरी वालों को अचानक बंद से आर्थिक नुकसान होता है। बिना व्यापारिक संगठनों की बैठक के बिना, ‘भारत बंद’ का समर्थन करना संभव नहीं है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन ने बंद का समर्थन नहीं किया है, लेकिन जिन इलाकों में एसटी/एससी वर्ग का प्रभाव है उन इलाकों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

You May Also Like

More From Author