रायपुर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं, तेलीबांधा तालाब पर युवती पर जानलेवा हमला

रायपुर: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने दिनदहाड़े एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक तेलीबांधा तालाब में कूद गया।

क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक, लोकेश नाम का एक युवक युवती पर जानलेवा हमला करने के बाद तेलीबांधा तालाब में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने आरोपी को तलाब से बाहर निकाला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है।

शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों में चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

  • BSUP कालोनी: यहां गणेश पंडाल में नाचने को लेकर किन्नरों के साथ चाकूबाजी की घटना हुई थी।
  • ऑन द रॉक्स बार: इस बार में डांस के दौरान युवकों में चाकूबाजी हुई थी।
  • टिकरापारा: यहां गणेश पंडाल देखने गए एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था।

You May Also Like

More From Author