CG Cabinet: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह ने रविवार को कहा कि नई सरकार में एक उप मुख्यमंत्री हो सकता है.
CG Cabinet: दरअसल, वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त हो सकते हैं. ऐसे में रमन सिंह ने ये साफ कर दिया है कि राज्य में एक ही उपमुख्यमंत्री होंगे.
भाजपा के हैं 54 विधायक
CG Cabinet: साय को रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के दौरान भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि एक उप मुख्यमंत्री भी नियुक्त किया जाएगा.
सीएम सहित 13 मंत्री हो सकते हैं सरकार में
CG Cabinet: विधायक दल की बैठक में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय राजनीतिक हलकों में अटकलें हैं कि नई भाजपा सरकार में दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 13 सदस्य हो सकते हैं.
ये नाम है उपमुख्यमंत्री की दौड़ में
CG Cabinet: उपमुख्यमंत्री के तौर पर राजनीतिक हलकों में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व आईएएस अधिकारी एवं पार्टी नेता ओपी चौधरी तथा सामान्य वर्ग की जाति से आने वाले विधायक ब्राह्मण विजय शर्मा का नाम चल रहा है. राज्य की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी लगभग 45 फीसदी है. साव प्रभावशाली साहू समुदाय से आते हैं, जिनकी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभागों में बड़ी उपस्थिति है. वहीं, शर्मा ने कवर्धा सीट पर प्रभावशाली कांग्रेस नेता और राज्य के मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों के अंतर से हराया है.
Read More About Chattisgarh News And Elections :-
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में बारिश से जलभराव; अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया…
छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन 2026-27: प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने राहत…
धमतरी के रुद्री बांध में कयाकिंग अकादमी शुरू, युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर
धमतरी। जिले में जल पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर रुद्री बांध परिसर में…
मंत्री टंकराम वर्मा ने दी ‘महानदी के पानी अँव’ को आवाज, छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति को समर्पित गीत हुआ रिलीज
रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और महानदी की महिमा को समर्पित अमर गीत ‘महानदी के पानी अँव’ नए कलेवर में…
जांजगीर-चांपा में नकली इंजन ऑयल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 दुकानों से 2.50 लाख का माल जब्त
जांजगीर-चांपा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर नकली इंजन ऑयल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
जशपुर में बारिश का कहर, डूमरकोना-हर्राडीपा सड़क बही, कई गांवों का संपर्क टूटा
जशपुर। जिले के सन्ना तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते डूमरकोना-हर्राडीपा मार्ग जोकारी नाला के पास बह गया। तेज…



