CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रुद्र गुरु की सरकारी आवास में आग लग गई. कंप्यूटर रूम में आग अचानक से लगी। जिसमें कैबिनेट में रखा हर दस्तावेज जलकर राख हो गया।
CG BREAKING : फिलहाल दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. बताया जा रहा है कि इस सरकारी आवास को खाली करने का काम किया जा रहा था. जब बंगले में आग लगी तो कथित तौर पर पूर्व मंत्री रुद्र गुरु वहां मौजूद थे। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।