दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़: एक जवान शहीद, चार नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रही मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम वीरगति को प्राप्त हो गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही AK-47, SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, 3 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की DRG और STF की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत अबूझमाड़ क्षेत्र में मोर्चा संभाला। नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद 4 जनवरी की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,

You May Also Like

More From Author