सोशल मीडिया पर अशांति फैलाने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया

कोंडागांव। जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और अपशब्द कहते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

दो दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली, कोण्डागांव पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन युवकों का शहर में जुलूस निकाला, जिसमें वे “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारा बाप है” कहते नजर आए।

टीआई सौरभ उपाध्याय ने बताया कि बार-बार समझाइश के बावजूद ऐसे युवक गलत हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को स्पष्ट संदेश देना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने और अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी है। टीआई उपाध्याय ने कहा कि अपराधियों के इतिहास के आधार पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author