Dog Attack, जगदलपुर। शहर के हिकमीपारा इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर, दाएं पैर और बांए हाथ पर गहरे जख्म बना दिए। परिजनों ने घायल बच्चे को देर रात अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे की जान बचाई।
शहरवासियों में आक्रोश, प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे नागरिकों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।