दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में दूसरी वारदात से दहशत

दंतेवाड़ा। नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

नक्सलियों की बौखलाहट

बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बलों की बढ़ती पैठ से नक्सली बौखलाए हुए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं, जिससे नक्सलियों का वर्चस्व कम हो रहा है। हताश नक्सली अब निर्दोष ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं।

लगातार हो रही हत्याओं से दहशत

यह दो दिनों में दूसरी हत्या है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author