नेशनल हाईवे 53 पर भीषण सड़क हादसा, XUV और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत

आरंग। नेशनल हाईवे 53 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।

यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से शवों को निकालने का काम जारी है। हादसे में XUV कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए हैं, और उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में कार के टायर फटने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author