सक्ती में 8 महीने पुराने हत्या कांड का खुलासा, परिजनों ने ही बेटे को मारकर घर में दफनाया

सक्ती। जिले के मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 8 महीने पहले हुई एक हत्या का आज खौफनाक खुलासा हुआ, जब परिजनों द्वारा घर में ही दफनाए गए युवक का शव अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया।

परिजनों ने ही की थी संदीप की हत्या

जानकारी के अनुसार, परिवार वालों ने ही मिलकर अपने बड़े बेटे संदीप भारती की हत्या कर दी और शव को घर के भीतर ही दफना दिया। इतने महीनों तक गांव वालों को यह कहकर बहलाया गया कि संदीप बिना बताए कहीं चला गया है।

मां के मुंह से निकली सच्चाई

8 महीने बाद एक घरेलू विवाद के दौरान संदीप की मां के मुंह से सच्चाई निकल गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर खुदाई कर शव बरामद किया गया।

परिजन हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने मृतक के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या में परिजनों की ही संलिप्तता सामने आ रही है। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है।

You May Also Like

More From Author