Bijapur IED Blast: ऑपरेशन के पांचवें दिन IED ब्लास्ट में जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की तैयारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन के पांचवें दिन एक बड़ा हादसा हो गया। गलगम के जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED विस्फोट में DRG का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्लास्ट में जवान के पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को गलगम स्थित CRPF कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए बीजापुर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

120 घंटे से जारी मुठभेड़, नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी
बता दें, उसूर थाना क्षेत्र के कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में पिछले पांच दिनों से लगातार मुठभेड़ चल रही है। करीब 10 से 12 हजार सुरक्षाबलों ने बड़े नक्सली लीडरों समेत 1500 नक्सलियों को घेर लिया है। दो हेलीकॉप्टरों से लगातार नक्सलियों पर बमबारी और गोलीबारी की जा रही है। अब तक ऑपरेशन में 5 नक्सली ढेर हो चुके हैं, जिनमें से तीन के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। आज भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

हीट स्ट्रोक से 40 से अधिक जवान अस्पताल में भर्ती
भीषण गर्मी में ऑपरेशन के चलते 40 से ज्यादा जवान हीट स्ट्रोक का शिकार हो चुके हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन में लगे कई जवानों को पर्याप्त पानी और ग्लूकोज नहीं मिल पा रहा है, फिर भी सुरक्षाबल नक्सलियों के खात्मे के लिए पूरे जज्बे के साथ डटे हुए हैं।

You May Also Like

More From Author