भाजपा ने बागियों पर कसा शिकंजा, समीरा पैकरा और उपेंद्र बहादुर को नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बागी नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले समीरा पैकरा और उपेंद्र बहादुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है

यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर की गई है। समीरा पैकरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर और उपेंद्र बहादुर ने उपाध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ा था।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर दोनों नेता संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author