शराब प्रेमियों होशियार! शराब की बोतल में निकला कीड़ा… दुकान पर बवाल

रायपुर। राजधानी के छेरीखेड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्राहक ने गोवा ब्रांड की देशी शराब की बोतल में कीड़ा तैरते देखा। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने सरकारी दुकान से शराब खरीदी थी। घर जाकर जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो उसमें कीड़ा दिखाई दिया। ग्राहक ने जब यह बात दुकान कर्मियों को बताई और बोतल बदलने की मांग की, तो न केवल बोतल बदलने से इनकार कर दिया गया, बल्कि युवक के साथ बदसलूकी भी की गई।

ग्राहक का आरोप है कि यह घटना शराब की पैकिंग में लापरवाही या मिलावट के कारण हुई हो सकती है। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में बीआईएस ठेका कंपनी के प्राइवेट कर्मचारी शराब बेच रहे हैं, जिससे गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पहले भी मिल चुकी है मिलावटी शराब

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में बिना होलोग्राम वाली और मिलावटी शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया था। अब बोतल में कीड़ा मिलने की घटना ने शराब प्रेमियों के बीच डर और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।

You May Also Like

More From Author