जमीन के हक के लिए 40 साल से भटक रही महिला, कलेक्ट्रेट में दी आत्महत्या की धमकी

कवर्धा। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला रस्सी लेकर आत्महत्या करने की नीयत से कलेक्ट्रेट पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह पिछले 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, महिला सीधे कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंची और रोते-बिलखते अपनी पीड़ा बताने लगी। उसने कहा कि लंबे समय से न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने के बावजूद उसे समाधान नहीं मिला, और अब थक-हारकर उसके पास जान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत महिला को शांत कराया और उसके पास से रस्सी ले ली। इसके बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच का आश्वासन दिया।

You May Also Like

More From Author