साइबर ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद

रायपुर। साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले फर्जी सिम कार्ड की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 100 से ज्यादा प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड जब्त किए हैं।

साइबर अपराधों में होता था इस्तेमाल
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बेचे गए सिम कार्ड टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग और कम दाम में सामान बेचने जैसे साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए जा रहे थे। अब तक छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के पीड़ितों से कुल 18.52 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट सामने आई है। इन मामलों में 41 मोबाइल सिम कार्ड संलिप्त पाए गए।

पुलिस की कार्रवाई
सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस और 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। रेंज साइबर थाना रायपुर इस मामले की जांच कर रहा है।
पहले चरण में दो प्वाइंट ऑफ सेल को गिरफ्तार किया गया था। उनकी पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • शिवानंद चौहान, निवासी नासिक (महाराष्ट्र)
  • प्रियेेश यादव, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)
  • जगमोहन भारती, निवासी डूण्डा, थाना मुजगहन
  • नागेश्वर चक्रधारी, निवासी निमोरा, राखी
  • निखिल चावला, निवासी अमलीडीह, रायपुर
  • बॉबी खत्री, निवासी ओम विहार, तेलीबांधा

You May Also Like

More From Author