सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुठभेड़ स्थल, जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की जा रही है।
विस्तृत जानकारी बाद में
सुकमा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद ही मुठभेड़ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। फिलहाल इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।