सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त

सुकमा। सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प इलाके में नक्सलियों की एक गुप्त ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसे नष्ट कर दिया। यहां से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

कैसे मिली फैक्ट्री की जानकारी

जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम मेट्टागुड़ा कैम्प से सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। ग्राम कोईमेंटा के आसपास जंगल और पहाड़ियों में गहन सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों की इस फैक्ट्री का पता चला। मौके पर ही सुरक्षाबलों ने इसे ध्वस्त कर दिया।

बरामद सामग्री की सूची

फैक्ट्री से हथियार और विस्फोटक बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण और सामग्री मिली:

  • वर्टिकल मिलिंग मशीन – 1
  • बेंच वाइस – 3
  • बीजीएल लांचर (बड़ा) – 2
  • बीजीएल शेल (खाली) – 12
  • बीजीएल हेड्स – 94
  • हैंड ग्राइंडर मशीन – 1
  • लकड़ी के राइफल बट – 6
  • भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 1
  • भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 1
  • सोलर बैटरी – 4
  • बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 1
  • गैस कटर हेड्स – 2
  • डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 3
  • मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 6
  • स्टील वाटर पॉट्स – 2
  • एल्युमिनियम पॉट – 1
  • आयरन कटर व्हील्स – 6
  • टैपिंग रॉड – 1
  • आयरन स्टैंड – 1
  • स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80
  • बड़ी मात्रा में आयरन स्क्रैप्स

You May Also Like

More From Author