रायपुर में कल सूर्यकिरण का धमाकेदार एयर शो: ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘बॉम्ब बर्स्ट’ से गूंजेगा आसमान, 9 जेट्स दिखाएंगे कमाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव के बीच कल (5 नवंबर) नवा रायपुर के सेंध लेक पर भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) रोमांचक एयर शो पेश करेगी। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलने वाले इस 30-35 मिनट के कार्यक्रम में 9 हॉक Mk-132 फाइटर जेट्स आसमान में ‘हार्ट इन द स्काई’, ‘बॉम्ब बर्स्ट’, एरोहेड और त्रिशूल जैसे खतरनाक फॉर्मेशन बनाएंगे।

खास बात, टीम के लीड पायलट ग्रुप कैप्टन गौरव पटेल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। राज्य का गौरव बढ़ाते हुए वे जेट्स की कमान संभालेंगे।

आज (4 नवंबर) रिहर्सल सफल रही। हजारों दर्शकों के लिए फ्री बस सेवा, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आयोजन शौर्य, अनुशासन और आत्मनिर्भर भारत का संदेश देगा। युवाओं में वायुसेना जॉइन करने की प्रेरणा जगेगी।

You May Also Like

More From Author