जशपुर में टोनही बताकर महिला की पिटाई, ASI सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में टोनही बताकर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में 53 वर्षीय फौसी बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 नवंबर की सुबह कुछ लोग उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उस पर जादू-टोना कर एक महिला की मौत कराने का आरोप लगाया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ASI समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक बैगा और उसका साथी अब भी फरार हैं। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी फूलचंद राम भगत रायपुर क्राइम ब्रांच में ASI है। मृत महिला सुनीता भगत की मौत के बाद बैगाओं ने फौसी बाई पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया, जिसके बाद आरोपी उसके घर पहुंचे और मारपीट की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि टोनही कहना और इस आधार पर हिंसा करना अंधविश्वास है और अपराध है। पुलिस ने अपील की है कि लोग ऐसी मान्यताओं से दूर रहें।

You May Also Like

More From Author