रायपुर। बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया के बाद सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आधारहीन बयान दे रही है और बार-बार ईवीएम, संविधान और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाकर जनता को नाराज कर रही है।
झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व बार-बार गलत आरोप लगाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी हार के बाद राहुल गांधी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, न कि भूपेश बघेल को आगे करके “निराधार बयान” दिलवाया जाए।