रायपुर: अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, उड़नदस्ता टीम ने जब्त किए 218 क्विंटल धान

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार सघन जांच अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बालोद कृषि उपज मंडी की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न गांवों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है।

तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत अब तक कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 218 क्विंटल धान की जब्ती शामिल है। गुरुवार को की गई कार्रवाई में बालोद तहसील के ग्राम—

लिमोरा: 22 क्विंटल

लोण्डी: 40 क्विंटल

पोण्डी: 99 क्विंटल

भेड़िया नवागांव: 32 क्विंटल

बेलमांड़: 24 क्विंटल

से अवैध रूप से संग्रहित धान पकड़ा गया।तहसीलदार ने कहा कि अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

You May Also Like

More From Author