सुकमा: मुठभेड़ में मारे गए टॉप नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

सुकमा। मुठभेड़ में मारे गए टॉप नक्सली लीडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उनके गृहग्राम पूवर्ती में किया गया। सुरक्षा बलों के साथ 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई मुठभेड़ में दोनों ढेर हो गए थे। घटना के दो दिन बाद जब उनके शव गांव पहुंचे तो माहौल शोक से भर गया।

ग्राम पूवर्ती में सैकड़ों ग्रामीण और परिचित अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हिडमा और उसकी पत्नी के शवों को मुख्य मार्ग से होते हुए श्मशान घाट ले जाया गया, जहां दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

हिडमा की मां ने पहले पुलिस से भावुक अपील की थी कि उसके बेटे का शव गांव लाया जाए, ताकि वह अंतिम दर्शन कर सके। बुधवार सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और दोनों का अंतिम संस्कार पूरा किया गया।

You May Also Like

More From Author