CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन में तेज धूप, रात में हल्की ठंड; अंबिकापुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे

CG Weather Update:रायपुर। प्रदेश में रात की ठंड में कमी के कारण दिन में धूप तेज महसूस हो रही है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ का मौसम सामान्य बना हुआ है। मध्य क्षेत्रों में ठंड कम है, जबकि उत्तरी हिस्सों में इसका प्रभाव अधिक दिखाई दे रहा है। पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

एक दौर की कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम स्थिर हो गया है। दिन में धूप तीखी है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है। रात में रायपुर समेत कई शहरों में हल्की ठंड है, जबकि अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब तक पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी, मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम है। अनुमान है कि अगले तीन दिनों बाद उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल दिन की धूप के बाद रात की ठंड हल्की होते हुए भी सुबह के समय सर्दी का एहसास हो रहा है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया। रात में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, वहीं दिन में सबसे अधिक तापमान माना में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड दिसंबर और जनवरी में रहती है।

रायपुर में आज का मौसम:राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

You May Also Like

More From Author