दुर्ग में दो स्पा सेंटरों पर छापा, देह व्यापार के आरोप में संचालिका सहित दो पर कार्रवाई

दुर्ग। अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के तहत दुर्ग पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में छापा मारकर मसाज के नाम पर चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। स्मृति नगर थाना पुलिस को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर लविश फैमिली स्पा एंड सैलून और ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून में दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान स्पा संचालिका अहिल्या सागरवंशी (36) और अकुश ईखार (29) को संदिग्ध हालात में पाए जाने पर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी और आरक्षक कमल नारायण शामिल थे।

You May Also Like

More From Author