रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार PM मोदी से की मुलाकात

रायपुर। 60वें DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा—“सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।”अर्थात सत्पुरुषों का संग जीवन को सार्थक कर देता है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री साय ने पोस्ट करते हुए लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हमारे परिवार से हुई भेंट जीवनभर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। उन्होंने बताया कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री ने आत्मीयता से सबका हाल-चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बातचीत की और आशीर्वाद दिया, जो अत्यंत भावुक करने वाला क्षण था।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, जो उनके लिए विशेष और अविस्मरणीय रहा। उन्होंने इस गरिमामय और आत्मीय मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

You May Also Like

More From Author