बीजापुर-दंतेवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़। बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में बुधवार से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। करीब 20 घंटे चले इस ऑपरेशन में जवानों ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया।मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 3 जवान शहीद हुए हैं, जबकि दो घायल जवानों का रायपुर में इलाज जारी है।

घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिनमें AK-47, LMG, 303 राइफल और अन्य ऑटोमैटिक हथियार शामिल हैं।अब तक मारे गए 18 में से 16 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है, जबकि दो की पहचान प्रक्रिया में है।

मृत नक्सलियों में 9 पुरुष और 9 महिला माओवादी शामिल हैं। सभी पर मिलाकर 1 करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह मुठभेड़ हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी सफलताओं में गिनी जा रही है।

मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई, जब DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त टीम बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन में सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें ढेर किया।

You May Also Like

More From Author