रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शाह आज शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 9:50 बजे माना एयरपोर्ट से सीधे मेंफेयर रिज़ॉर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
दूसरे दिन का कार्यक्रम (शनिवार)शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अमित शाह मेंफेयर रिज़ॉर्ट में निर्धारित बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 1:50 बजे वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 2:35 बजे उनका जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचना निर्धारित है। यहां से वे 2:45 से 4:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 4:55 बजे अमित शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।