रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास की जयंती (18 दिसंबर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों और आचरण से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा का अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” मानवता को जोड़ने वाला जीवन-दर्शन है, जो भेदभाव रहित और न्यायपूर्ण समाज की नींव रखता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती पर सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की मजबूत आधारशिला रखी और कुरीतियों के खिलाफ जनचेतना जगाई।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता और सौहार्द के साथ समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।