धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आवारा कुत्तों के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। पोटीयाडीह गांव में घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रियांशी साहू अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों ने उस पर झपट्टा मार दिया। घटना के बाद परिजन बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।