ऑपरेशन निश्चय: रायपुर में 8 लाख की कोकिन मामले में अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 8 लाख रुपये की कोकिन के साथ पकड़े गए ड्रग पैडलर से जुड़े एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

18 दिसंबर 2025 को थाना गंज क्षेत्र के चूनाभट्ठी स्थित पुराने शराब दुकान के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में रोका गया। तलाशी में उसके पास से 16.56 ग्राम कोकिन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 8.28 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कोकिन महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी आवेश सैय्यद से लाई गई थी।

पुलिस ने आरोपी आवेश सैय्यद (27 वर्ष), निवासी गोंदिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में धारा 22 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने की। जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author