रायपुर, 23 दिसंबर 2025: नया रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक नाइजीरियन छात्र सैम की संदिग्ध मौत हो गई। एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र सैम लाइबेरिया निवासी था, जो चौथी मंजिल से गिरने से मृत्यु को प्राप्त हो गया। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में विदेशी छात्रा फेथ और उसके बॉयफ्रेंड नॉई कोन्डेट (दक्षिण सूडान निवासी) पर सैम को छत से धक्का देकर फेंकने का आरोप है।
सूत्रों के अनुसार, सैम का फेथ के साथ बदसलूकी को लेकर विवाद हुआ, जिसमें उसके बॉयफ्रेंड ने साथ दिया और मिलकर उसे धक्का दे दिया। घटना के बाद आरोपी भागे, लेकिन पुलिस ने फेथ और नॉई को नया रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य छात्रों ने भिलाई कोतवाली में सरेंडर कर दिया, जिन्हें रायपुर पुलिस ले जाएगी। कुल चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
मंदिर हसौद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी आशीष यादव ने कहा, “प्रारंभिक जांच में ऊंचाई से गिरने का कारण सामने आया है। दुर्घटना है या हत्या, जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगा।” छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से जांच हो रही है। सैम को कई जगह चोटें आई थीं। अपडेट के लिए बने रहें।