रायपुर। रायपुर रैंडोन्यूर्स द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित LRM 1200 साइकिलिंग इवेंट में रायपुर के साइकिलिस्ट एवं एनआईटी रायपुर में कार्यरत सुरेश दुआ ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। 1200 किलोमीटर की दूरी 90 घंटे में पूरी करनी होती है, जिसे उन्होंने 78 घंटे 58 मिनट में पूरा कर लिया।
इस दौरान सुरेश दुआ ने चार दिनों में अलग-अलग चरणों में रायपुर से देवरी (महाराष्ट्र), सोहेला (ओडिशा), कांकेर और गरियाबंद तक साइकिलिंग की। इस इवेंट में वे एकमात्र प्रतिभागी रहे।
गौरतलब है कि सुरेश दुआ वर्ष 2025 में चार बार सुपर रैंडोन्यूर्स का खिताब हासिल कर चुके हैं। इसी साल उन्होंने लेह से उमलिंगला तक साइकिल यात्रा भी की थी। वर्ष 2025 में वे 16,728 किलोमीटर और अब तक कुल 85,241 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं।