दिल्ली दौरे से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर पंडुम का न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे से देर रात रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने अपने दौरे की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।

सीएम साय ने कहा कि यह राज्य के लिए सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया और राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

नक्सलवाद पर बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और केंद्रीय नेतृत्व का यह संकल्प अवश्य पूरा होगा।

You May Also Like

More From Author