VB-G RAM G योजना पर सियासत तेज, सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम का तंज

रायपुर। मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) किए जाने को लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट सैर-सपाटा कर वापस लौट जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट दोपहर 12.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर मनरेगा बचाओ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाम 5.55 बजे वे दिल्ली रवाना होंगे।

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि VB-G RAM G योजना से श्रमिक वर्ग को अधिक लाभ मिलेगा और पहले छूटे हुए कार्यों को इसमें शामिल किया गया है।

धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से चल रही है और जहां भी दिक्कतें हैं, उन्हें 15 जनवरी तक दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भूपेश बघेल को असम का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर मंत्री नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि “जहां उनके पांव पड़ते हैं, वहां सफाया हो जाता है।”

You May Also Like

More From Author