शराब घोटाला मामला: सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित, 13 जनवरी को आएगा आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने अंतिम निर्णय आने तक सौम्या चौरसिया को अंतरिम राहत प्रदान की है।

इस मामले में हाईकोर्ट अपना फैसला 13 जनवरी को सुनाएगा। सौम्या चौरसिया ने एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के खिलाफ अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। उल्लेखनीय है कि उन्हें पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था।

अब सुनवाई पूरी होने के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में 13 जनवरी को आने वाले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

You May Also Like

More From Author