मकर संक्रांति के बाद चंद्रखुरी पहुंचेगी प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा

रायपुर। चंद्रखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में स्थापना के लिए प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद रायपुर लाई जाएगी। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान राम की प्रतिमा तैयार हो चुकी है और मूर्तिकार को पूरा भुगतान भी कर दिया गया है। प्रतिमा के रायपुर पहुंचने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ इसकी स्थापना की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भगवान राम का ननिहाल माने जाने वाले चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर में पूर्व में स्थापित विशाल प्रतिमा को लेकर उसके मुख और अनुपात पर आपत्तियां सामने आई थीं। भाजपा सरकार बनने के बाद पुरानी प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी। भुगतान प्रक्रिया में देरी के कारण कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब भुगतान पूरा होने के बाद प्रतिमा को लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

You May Also Like

More From Author