रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्ती: अमलीडीह और बोरियाखुर्द में कार्रवाई

रायपुर. शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम जोन-10 के नगर निवेश विभाग की टीम ने अमलीडीह और बोरियाखुर्द इलाके में सख्त कार्रवाई की।

अमलीडीह में करीब 4 एकड़ और बोरियाखुर्द में लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। नियमों की अनदेखी करते हुए प्लाटिंगकर्ताओं द्वारा अवैध सड़कें और रास्ते भी बनाए गए थे। सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध सड़कों को काटकर ध्वस्त कर दिया

निगम ने सभी आवागमन मार्ग बंद कर दिए हैं, ताकि आगे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। नगर निवेश विभाग ने रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजकर संबंधित भूमि के स्वामित्व और दस्तावेजों की जानकारी मांगी है।

दस्तावेज मिलने के बाद अवैध प्लाटिंग में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जोन कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


You May Also Like

More From Author