CG Promotion News: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने तीन सहायक भौमिकी विदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में पदस्थ किया गया है।पदोन्नत अधिकारियों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं परमानंद खूंटे को भी संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, जबकि नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।