रायपुर के DEO कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक

रायपुर। राजधानी रायपुर के टैगोर नगर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग कार्यालय के भंडार कक्ष में लगी, जहां महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज रखे हुए थे। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के हिस्सों तक फैल गईं। आग की चपेट में आकर कई जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए, जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। वहीं पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author