रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सीएम हाउस में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कमिश्नरेट प्रणाली सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है, जिन पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक सुधार, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी फैसले हो सकते हैं। बैठक को लेकर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसके निर्णय आगे की शासन-प्रशासनिक दिशा तय करेंगे।