सूरजपुर: तंत्र-मंत्र के शक में ग्रामीणों ने दो साधुओं की पिटाई की

सूरजपुर। साधुओं को आमतौर पर श्रद्धा की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन जब उनके कृत्यों पर संदेह होता है तो लोगों की प्रतिक्रिया बदलने में देर नहीं लगती। ऐसा ही मामला सूरजपुर जिले के देवनगर गांव में सामने आया, जहां दूसरे राज्य से आए दो साधुओं को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि गांव में पहुंचे दोनों साधु एक व्यक्ति का हाथ देखकर कुछ कर रहे थे, तभी वह व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। तंत्र-मंत्र करने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने दोनों साधुओं की पिटाई शुरू कर दी।

करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद ग्रामीणों ने दोनों साधुओं को छोड़ दिया, जिसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

You May Also Like

More From Author