बारामती विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, देशभर में शोक

रायपुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार अन्य लोगों की भी मौत हुई है। दुर्घटना लैंडिंग से ठीक पहले हुई, जिसमें 8-सीटर चार्टर्ड विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, मंत्री ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की है।

You May Also Like

More From Author