UGC बिल के विरोध में मुंगेली में सवर्ण समाज की रैली, 30 जनवरी को सौंपेंगे ज्ञापन

मुंगेली। यूजीसी बिल के विरोध में मुंगेली में सवर्ण समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सवर्ण समाज की बैठक में 30 जनवरी को नगर में विशाल रैली निकालने और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने UGC बिल को समाज हितों के खिलाफ बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल सामाजिक संतुलन और शैक्षणिक न्याय के सिद्धांतों को प्रभावित करता है। निर्णय के अनुसार 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी हॉल में एकत्र होकर शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सवर्ण समाज ने युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि समाज की आशंकाओं के समाधान तक आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

You May Also Like

More From Author