अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहली बार रायपुर पहुंचे, ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर। एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका निभाने वाले अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला मंगलवार को पहली बार रायपुर पहुंचे। वे नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल होंगे।

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मध्यभारत में स्पेस शिक्षा की कमी है और बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करना जरूरी है, ताकि वे सही करियर चुन सकें। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र को मिले केंद्रीय बजट को बड़ा प्रोत्साहन बताया।

लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला ने NDA से पढ़ाई कर 2006 में भारतीय वायुसेना जॉइन की। 2019 में गगनयान मिशन के लिए चयनित हुए और एक्सिओम-4 मिशन में साहसिक भूमिका निभाई। उन्हें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वे 2027 में प्रस्तावित गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार पायलटों में शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author