CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, प्रवेश पत्र 10 दिन पहले होंगे जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में जनरल स्टडीज सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा।

प्रवेश पत्र परीक्षा से करीब 10 दिन पहले आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पहुँचने और प्रवेश पत्र व पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है।

प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित होगी।

You May Also Like

More From Author