सीएम साय ने जीपीएम को दी 100 बिस्तर अस्पताल की सौगात, 52 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

रायपुर/जीपीएम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की छठवीं वर्षगांठ पर जिला अस्पताल के नए भवन का शुभारंभ किया। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 100 बिस्तरयुक्त अत्याधुनिक अस्पताल होगा, जिससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 52 पंचायतों को टीबी मुक्त और 71 पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित करते हुए सरपंचों को सम्मानित किया। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत तीन प्रचार वाहनों को रवाना किया। यह अभियान 10 से 25 फरवरी तक चलेगा।

इस अवसर पर विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author