रायपुर। भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और गोबरा नवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को गिरफ्तार किया है। दोनों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 20 फरवरी तक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एजेंसी के अनुसार, आरोपियों पर फर्जी मुआवजा दस्तावेज तैयार कर शासन को करीब 43 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। दोनों लंबे समय से फरार थे, जिन्हें 11 फरवरी को विशेष टीम ने पकड़ा। मामले में IPC की गंभीर धाराओं सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
जांच में सामने आया है कि भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में राजस्व कर्मियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा गया। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी समानांतर रूप से मनी ट्रेल की जांच कर रहा है।





