खपरी बाईपास सड़क हादसा: धमतरी में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवान शहीद, एक गंभीर घायल

धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी बाईपास के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की जान चली गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि जगदलपुर से जवानों को लेकर आ रही डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जवान अंदर फंस गए।

गैस कटर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद जवानों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक जवान का इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author