खपरी बाईपास सड़क हादसा: धमतरी में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवान शहीद, एक गंभीर घायल

शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात शराब के नशे में किसी से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रहा था।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author